जनपद के पेरी अर्बन ग्रामों की बनाएं सूची: जिलाधिकारी










जनपद के पेरी अर्बन ग्रामों की बनाएं सूची: जिलाधिकारी
हापुड़ सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस –2 योजना के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि गत बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य किया जा रहा है। जिला अधिकारी ने एसजीएलआर प्रणाली लागू किए जाने तथा एस0एल0डब्ल्यू0एम के अंतर्गत आर0आर0सी निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में पंचायत भवन का निर्माण होना है तथा जहां पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है वहां के संबंधित उप जिला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस– टू के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत को प्राप्त क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष व्यय की गई क्रेडिट लिमिट की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी से प्राप्त की । इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत को प्राप्त क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के उपरांत अवशेष क्रेडिट लिमिट मिशन निदेशालय से प्राप्त होने का उपरांत ग्राम पंचायत को निर्धारित कर दिया जाएगा l जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि चिन्हीकृत पेरीअर्बन ग्रामों की सूची तैयार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत विकास खंडवार प्राप्त नए पात्र लाभार्थियों की सूची के अनुसार उनकी प्रथम एवं द्वितीय किस्त की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित आधिकारी उपस्थित रहे।

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) व डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर बनाएं बेहतर भविष्य, पाएं नौकरी: 9899140180









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!