
राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन सहायक आयुक्त निलंबित, हापुड़ के तत्कालीन उपायुक्त के खिलाफ जांच शुरू
लखनऊ/हापुड़, सीमन (ehapurnews.ccom): राज्य कर विभाग ने करीब 22.5 करोड़ के घोटाले में राज्य कर के तीन सहायक आयुक्त को निलंबित किया है जिसमें हापुड़ के तत्कालीन सहायक आयुक्त भी शामिल है। साथ ही तत्कालीन उपायुक्त के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
हापुड़ में सहायक आयुक्त अभय कुमार पटेल और जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि निशा इंटरप्राइजेज का पंजीकरण 2 मई 2023 को जारी किया था। निरीक्षण अधिकारी ने 27 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दी कि यह फर्म फर्जी है और पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति की लेकिन संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। इस दौरान फर्जी आईटीसी पास हो गया। करीब 19.55 करोड़ का फर्जी आईटीसी हड़पा गया। मामले में लापरवाही मिलने पर सहायक आयुक्त अभय कुमार पटेल और जितेंद्र कुमार को निलंबित किया गया। साथ ही तत्कालीन उपायुक्त लालचंद के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त खंड-11 अजय कुमार पर आरोप है कि लकी एंटरप्राइजेज के पंजीकरण आवेदन की जांच समय पर नहीं की। ऐसे में कंपनी ने 1.97 करोड़ से ज्यादा की फर्जी आईटीसी पास करा ली। राज्य कर विभाग ने तीन सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है और तत्कालीन उपायुक्त लालचंद के विरुद्ध अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926























