हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला माहेश्वरी सभा, हापुड़ की एक बैठक माता मौहल्ले में मनोज तोषनीवाल के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में भारत के रक्षाप्रमुख जनरल बिपिन रावत व धर्म पत्नि एवं अन्य बहादुर सैनिकों के बलिदान पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान दिनेश बाहेती ने दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए कहा कि देश उनके पराक्रम का सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्य की रुपरेखा तैयार की गई तथा समाज की जो जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उसका प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में महामंत्री दीपक सोमाना ने कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव सेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहता है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में माहेश्वरी समाज का योगदान उल्लेखनीय है।
इस अवसर पर राकेश महेश, जितेंद्र तोषनीवाल, दिनेश हरकुट, दिनेश बाहेती, दीपक सोमानी, रितुराज, मुकेश, मनोज तोषनीवाल, अनुज, शरद, प्रभात हरकुट, मधु, अलका माहेश्वर, पुनीत उपस्थित थे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























