माहेश्वरी सभा ने मनाया फाग महोत्सव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी सभा, हापुड़ के तत्वावधान में दुल्हैंडी के दिन फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अजय माहेश्वर ने अखिल भारतीय महासभा की योजनाओं की जानकारी दी और उपसभापति अशोक सोमानी ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से अतिथियों ने किया। गणेश वंदना एवं स्वागत गान हुआ। विगत माह में हुए समाज के दिवगंत सदस्यों की आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । माहेश्वरी महिला मण्डल ने नृत्य व माहेश्वरी युवा संगठन ने सामाजिक जीवन व दैनिक दिनचर्या के बीच सामाजस्य लेकर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रंगोली, डांस, फैन्सी डांस, कविता आदि में लगभग 64 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। निःस्वार्थ सामाजिक सेवा के लिए “माहेश्वरी रत्न सम्मान’ एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान किये गये। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गये। कार्यक्रम अध्यक्ष विजेन्द्र माहेश्वरी व स्वागत अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने सामाजिक एकता व अखंडता के महत्व को बताया एवं आगन्तुक समाज बन्धुओं का आभार प्रकट किया। मंच संचालन सौरभ साबू एवं विनीत माहेश्वरी ने किया। राकेश महेश, दिनेश बाहेती, दिनेश जावेदिया, रितुराज कौशिक, राकेश, बसन्त लाल, पुनीत तापड़िया, शरद, अनुज, गौरव, हर्ष वर्धन, आशीष साबू, राकेश जावेदिया, राहिल, प्रशांत हरकुट, नितिन, दीपक, आशा सोमानी, रूबिना, संगीता, अलका, निधि, प्रज्ञा, प्राची आदि उपस्थित थे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर





























