
सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में महेंद्र गैस एजेंसी सील, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव ट्याला में स्थित महेंद्र गैस एजेंसी पर पूर्ति विभाग ने कालाबाजारी के आरोप में सीलिंग की कार्रवाई की है। इसी के साथ FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गैस एजेंसी के संचालक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
गुरुवार को हापुड़ की किठोर रोड पर स्थित गांव ट्याला में महेंद्र गैस एजेंसी पर गहमा-गहमा का माहौल बना रहा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर डिलीवरी के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं लेकिन सिलेंडर नहीं आया जिससे गुस्साए उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचे और हंगामा किया। इसी बीच पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच की तो पाया कि गोदाम में मात्र 28 सिलेंडर रखे हैं जबकि एजेंसी को प्रतिदिन करीब 360 सिलेंडर की सप्लाई होती है। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर मांगा, एजेंसी के मालिक को मौके पर बुलाया लेकिन ना तो स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया और ना ही मालिक आया। इसके बाद पूर्ति विभाग टीम ने कालाबाजारी के आरोप में एजेंसी को सील कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी हुई। एक-दो उपभोक्ताओं ने तो गुस्से में बुक ही फाड़ दी।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867*

























