VIDEO: हापुड़ में महाशिवपुराण कथा शुरू












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ रविवार से शुरु हो गया जो कि पांच फरवरी तक चलेगी। महाशिवपुराण कथा से पहले पंडित सुनील कुमार पाठक द्वारा मन्त्रों का उच्चारण कर पूजा की गई। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा गढ़ रोड स्थित गौशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न गलियों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी जिन्होंने गायक द्वारा गाए जा रहे भजनों पर नृत्य किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा संपन्न होने के बाद पंडित मोहित भारद्वाज द्वारा महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, तरूण कंसल, शुभम गोयल, लीलू शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनुराधा शर्मा, प्राची त्यागी, दीपा शर्मा, सोनिया कंसल, सीमा शर्मा, प्रीतिकंसल, दिव्या कंसल ,पारुल गोयल, नीतू शर्मा, सुमन, राखी, चित्र, मंजू, चंचल, सुनीता, सीमा सहित सैकडो भक्तजन शामिल हुए।

 









Related Posts

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

🔊 Listen to this धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार को 7 वर्षीय…

Read more

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

🔊 Listen to this केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृजघाट टोल के पास बुधवार की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

जिला जेल निर्माण में चार करोड़ का घोटाला: तीन गिरफ्तार, 9 फरार

जिला जेल निर्माण में चार करोड़ का घोटाला: तीन गिरफ्तार, 9 फरार

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा
error: Content is protected !!