
महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप का संकल्प पत्र जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के त्रेवार्षिक चुनाव के लिए अभी तक कोई चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है जिस कारण असंमजस की स्थिति बनी है। महासभा का चुनाव फतह करने के लिए महाराज अग्रसेंन सेवा ग्रुप से अध्यक्ष पद के दावेदार अतुल चोकड़ायत व अग्रबंधु सेवा ग्रुप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वर्तमान अध्यक्ष ललित अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है।
महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने आठ सेवा कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप का कहना है कि विजय श्री के बाद वे वैश्य समाज के सहयोग से 6 माह के अंदर प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन धाम की जमीन का बैनामा सभा के पक्ष में कराएंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वैश्य समाज के पात्र परिवारों को दिलाया जाएगा। वैश्य समाज के युवा युवतियों के विवाह हेतु परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विधवा पेंशन योजना को ₹500 से बढ़कर ₹1000 किया जाएगा। वैश्य समाज की प्रतिभाओं को संबोधित किया जाएगा और महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त भारतीय व सनातन संस्कृति से जुड़े त्योहारों को पारंपरिक तरीके व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























