
सीडीओ की मौजूदगी में 27 बालिकाओं को लगा एचपीवी टीका, भ्रांतियां दूर कर किया जागरूक
हापुड़, सीमन /अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। जिलाधिकारी कविता मीणा के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में जनपदभर में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां 27 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अब तक 500 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
शिविर के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
स्वस्थ भविष्य की दिशा में यह अभियान बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने और जनजागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























