बृजघाट गंगा तट पर मकर संक्रांति पर होगी महाआरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल व मिनी हरिद्वार बृजघाट गंगा तट पर होने वाली गंगा आरती को भव्य व आकर्षक स्वरुप प्रदान किया गया है जिसका श्रीगणेश मकर संक्रांति पर विशेष महाआरती से शुर होगा। आरती संचालक कपिल नागर के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा तट पर होने वाली गंगा आरती का काशी की गंगा आरती का स्वरुप प्रदान किया गया है। महाआरती में 21 पुजारी पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे।
गंगा की महाआरती के लिए मुरादाबाद, काशी से आरती में प्रयोग होने वाला विशेष सामान, डमरू, धूनी धोपड़ा आदि मंगाए गए है। इस दिन खिचड़ी का प्रसाद वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा को समर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन ने भी मकर संक्रांति पर बृजघाट गंगा तट पर होने वाली महाआरती के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225























