हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिलट्स कार्यक्रम के तहत बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों को बीजों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषक उत्पादक संगठन द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें किसान बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रमों में किसानों को काफी कुछ बताया जा रहा है। विभाग की योजनाओं और मिलेट्स के उत्पादों को तैयार करने की जानकारी भी दी जा रही है। मिलेट्स की खेती में लगने वाले विभिन्न कीड़े और बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे वैज्ञानिकों ने मटर, बीज उत्पादन की विभिन्न तकनीक बारे में किसानों को अवगत बताया कराया। इसी के साथ वैज्ञानिक डॉक्टर अशोक ने ज्वार, बाजरा की वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के तरीके बताएं।


























