हापुड, सूवि(ehapurnews.com): 100दिन के विशेष जागरूकता अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर , जिला प्रोबेशन अधिकार स्मिता के नेतृत्व में गुरुवार को इंदिरा गांधी मेमोरियल आई टी आई दिल्ली रोड हापुड़ में जागरूक अभियान कराया गया जिसमें मेमोरियल आर टी आई का समस्त स्टाफ और बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। महिलाओं के हित में विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना को विस्तार से बताया गया साथ ही वन स्टाफ सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने ,अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई व साथ ही उनके अधिकारों के बारे में बताया गया ,आज वर्तमान समय में बच्चों के सर्वोत्तम विकास हेतु माता-पिता की भूमिका के बारे में चर्चा की गई व सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112,102,108 1930, 1098, 181, 1090, की जानकारी भी प्रदान की गई।प्रोग्राम में उपस्थित वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सोनिया ,काउंसलर रविता चौहान विधिक सेवा प्राधिकरण से सोनम कॉलेज से प्रधानाचार्य अन्य टीचर्स उपस्थित रहे।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























