👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ईदगाह रोड से दो शातिर बदमाशों को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के नाम मजीदपुरा हापुड़ का जान मौहम्मद उर्फ जानू तथा रफिक नगर हापुड़ का सलमान बताए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App























