👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में सपनावत बस स्टैंड पर स्थित परचून की दुकान के संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर 40,000 लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का है जब परचून व्यापारी मोनू गुप्ता अपनी दुकान पर थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे और तमंचे के बट से व्यापारी को घायल कर दिया जिससे 40000 लूट कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512





























