हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले और ऐसे में उपभोक्ताओं की लंबी कतार बैंकों में नजर आई. जनपद हापुड़ के विभिन्न बैंकों में अपने अधूरे कार्य को निपटाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे. होली के त्योहार के चलते बैंकों का गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश था जिसके बाद शासन ने शनिवार को भी अवकाश घोषित कर दिया. चौथे दिन रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी हो गई. ऐसे में उपभोक्ताओं के कई कार्य अधूरे रह गए. साथ ही त्योहारों के समय अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए जिससे लोगों को बैंक से नकदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा. सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे और अधूरे कार्य को पूरा किया. बैंकों के अंदर उपभोक्ताओं को बैंककर्मी दिशा-निर्देश देते हुए नजर आए.




























