
धौलाना रोड पर ढाबे के पास से कैंटर का ताला टूटा, ईसीएम चोरी होने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से चोरी की एक खबर सामने आ रही है, जहाँ बेखौफ चोरों ने धौलाना रोड पर खड़े एक कैंटर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कैंटर का ताला तोड़कर उसमें से कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी ईसीएम (ECM) पार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, खेड़ा गांव के रहने वाले अनुज गोस्वामी ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे उन्होंने अपना कैंटर धौलाना रोड पर मैनकाइंड कंपनी के पास स्थित जनता ढाबे के पास पार्क किया था। अगली सुबह 7 अक्टूबर को जब वे वापस पहुंचे, तो कैंटर का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें से ईसीएम गायब था।
पीड़ित वाहन मालिक ने 13 अक्टूबर को पिलखुवा कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर दी है। इस मामले में सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है और दी गई शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















