हापुड़ कोतवाली के गाँव सरावा में सोमवार को संघर्ष हो गया जिसमे चार लोग घायल हो गए.दरअसल एक दुकानदार द्वारा गाँव में ग्राहक को दाल देने से इंकार करने पर ये विवाद शुरु हुआ जो बाद में संघर्ष में बदल गया. मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में पथराव शुरु हो गया जिसमे चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और गाँव में फाॅर्स तैनात करदी है.



























