LIVE बिजली चोर दबोचे, तीन घरों में पकड़ी 10 लाख की बिजली चोरी












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान लगातार जारी है. हापुड़ में गुरुवार को बिजली विभाग ने मोहल्ला करीमपुरा में चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान तीन घरों में दस लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी. बिजली विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा. बिजली विभाग का कहना है कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी होने नहीं दी जाएगी.
एसडीओ यसेंद्र कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता शिव अवतार शर्मा ने मोहल्ला करीमपुरा में चेकिंग अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से लाइन लॉस की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद बिजली विभाग की टीम ने धावा बोल दिया. इस बीच देखा कि तीन घरों में बिजली चोरी की जा रही थी. बिजली विभाग ने इस दौरान आरिफ कुरैशी, क्यूम और शोएब द्वारा मीटर बायपास कर बिजली चोरी करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. बिजली विभाग ने आशंका जताई है कि इनमें से एक उपभोक्ता ने मीटर के साथ छेड़खानी भी की है. बिजली विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.









Related Posts

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

Read more

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
error: Content is protected !!