हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक ऑल्टो कार में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना EHAPUR NEWS के कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन गाड़ी में हजारों रुपए का नुकसान जरुर हो गया।
बता दें उत्तराखंड के कासीपुर का सूरज अपने परिवार के साथ राजस्थान से उत्तराखंड जा रहा था कि इसी दौरान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पुलिस मंगलवार की सुबह वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक ऑल्टो कार बैरिकेडिंग से गुजर रही थी कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। राहत की बात ये थी कि आगे बैठे दोनों लोगों ने सीट बैल्ट लगाई हुई थी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो कार सवारों से उनका हाल जाना उसके बाद गाड़ी साइड कराकर यातायात को सुचारु किया।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई























