
नगर पंचायत बाबूगढ़ में विकास कार्यों का गढ़ अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में चल रहे विकास कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गढ़ अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दे कि उनके पास बाबूगढ़ नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की तथा नगर में सफाई व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जा रहे सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसके साथ ही उन्होंने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
पवित्रा त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नगरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय का स्टाफ भी उनके साथ मौजूद रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिशासी अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत लगातार कार्य करती रहेगी।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















