
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को स्कूली छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राखी बांधी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपनी नन्ही छात्र बहनों का स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया।
बुधवार को स्कूली छात्राएं हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने हापुड़ डीएम को रक्षा सूत्र बांधा। अपने चारों ओर नन्ही बहने देख जिलाधिकारी भी गदगद हो गए जिन्होंने सभी का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार दिया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























