अभ्युदय योजना के चयनित छात्रों की सूची घोषित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पी०सी०एस० जे०ई०ई०, नीट, एन०डी०ए० सी०डी०एस०, इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण / आनलाइन प्रशिक्षण / सलाह प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रारम्भ किये जाने हेतु दिनांक 01 जुलाई, 2023 से प्रस्तावित है। तत्क्रम में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से दिनांक 10.06.2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित करना है कि पात्र अभ्यर्थियों का चयन मेरिट कम साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। दिनांक 20 जून, 2023 को साक्षात्कार कराये जाने हेतु अभ्यर्थियों की सूची विकास भवन के नोटिस बोर्ड पर दिनांक 16 जून, 2023 से चस्पा कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना नाम सूची में देखते हुए दिनांक 20 जून, 2023 को अपने मूल अभिलेख यथा समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा कोई भी फोटो आई0डी0- आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाईसंस इत्यादि लेकर राम स्वरूप जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा, हापुड़ (निकट विकास भवन) में अनिवार्य रूप से उपस्थित होते हुए अपना-2 रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।

विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम :- कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है तथा इसकी जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर 9554697316, 9458734417 तथा 8826127053 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों को प्रथक से दूरभाष के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























