👁 0 views Views
मंगलवार की शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद रहेंगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चार निकायों नगर पालिका परिषद पिलखुवा, नगर पालिका परिषद हापुड़, नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर व नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन तथा चारों निकायों के 101 वार्ड में सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान 11 मई को होगा। मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शराब की दुकानें बंद रहे का ऐलान किया है।
जनपद हापुड़ में देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब की दुकानें तथा माडल शाप आदि की दुकानें 9 मई-2023, मंगलवार की शाम 6 बजे से 11 मई-2023 गुरुवार की शाम 6 बजे तक अथवा मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























