👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ स्टार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया गया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रजनीश गोयल के आवाह्न पर आजादी के 75वे वर्ष पर घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा का आयोजन देवीपुरा मीनाक्षी रोड से किया गया जिसमें हर घर में तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, लायन अंकित शर्मा, लायन अंकित सिंघल आदि उपस्थित रहे.





















