
लायंस ने मनाया गणतंत्र दिवस
हापुड सीमन (ehapurnews.com):लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड के आर के प्लाजा रेस्टोरेंट में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया।
संस्था की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। भारत माता के वीर लाडले देशभक्तों की कुर्बानियों के कारण ही हम आज आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।इन शहीदों को कोटि कोटि नमन।
सचिव शालू ग्रोवर एवं कोषाध्यक्ष आरती सिंघल ने कहा कि हम सभी को वीरों की शहादत को याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर मिली सिंघल,डा प्रेमलता तिवारी,सुनीता स्वामी,ज्योति साहनी,पारुल जिंदल,रेखा सिंह,जागृति,शिल्पा त्यागी,श्रुति,ममता,ने भी अपने संबोधन में शहीदों के जीवन वृत्तांत का वर्णन करते हुए समां बांध दिया।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867





























