लायन्स बंधुओं ने की बुजुर्गों की सेवा
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ स्टार परिवार ने दिसम्बर माह में जन्मे लायन सदस्यों व बच्चों का जन्मदिन एवं वर्षगाँठ मंगलवार को वृध्दाश्रम में वृध्दजनों के साथ मनाया। आवासीय वृद्धाश्रम दोयमी रोड हापुड में रह रहे बुजुर्गो को भोजन प्रसादी दाल चावल,रोटी,सब्जी,मिठाई व फल आदि देकर सेवा की गयी। उपस्थित सभी लायन सदस्यों व बच्चों ने अपने हाथों से भोजन परोस कर बुजुर्गो को भोजन करवाया।
वृद्धजनों ने सभी बच्चों को सुख शांति, लम्बी उम्र व यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। सभी बुजुर्ग इस सेवा भाव से बहुत ही ख़ुश दिखाई दिये।
सेवा कार्य में प्रधान लायन दीपक मित्तल,सचिव लायन नितिन कुमार गर्ग ,ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, लायन अनुराग गर्ग , लायन राजीव गर्ग कपड़े वाले , लायन अंकित सिंघल, लायन संदीप मंनचंदा आदि उपस्थित रहे ।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























