लायनेस ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण पर बल
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट डिस्ट्रिक्ट सी- 1 के तत्वावधान में सर्वोदयनगर कालोनी स्थित न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम क्लब की रीज़न चेयरपर्सन जीएल डॉ सुनीता शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । स्कूल प्रांगण में आंवला, जामुन ,नीम, कढ़ी पत्ता और बेलपत्र के वृक्ष लगाए तथा उनपर क्लब के नाम व दिनांक के साइन बोर्ड भी लगाए गये। रीज़न चेयरपर्सन ने इन पेड़ों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंवला , जामुन,नीम, कढ़ी पत्ता आदि के पेड़ों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन्हें सबको अपने घर के आसपास जरुर लगाने चाहिए। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हैड जीएल दीपाली कंसल अध्यक्ष जीएल ममता शर्मा,कोषाध्यक्ष जीएल शशिकिरन वरिष्ठ सदस्या जीएल कुसुम गोयल, जीएल निशा अग्रवाल,जीएल रीना गोयल आदि सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























