हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ के द्वारा बड़े धूमधाम से होली उत्सव का आयोजन लायन प्रदीप गुप्ता के आवास रेलवे रोड़ पर किया गया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिये दिल्ली से प्रसिद्ध कलाकारों तुलसी मैजिशियन और गायक राजू प्रिंस को बुलाया गया था। बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और उनके परिवारजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। तुलसी मैजिशियन ने बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी का अपनी कला से मनोरंजन किया।
राजू प्रिंस की मधुर आवाज ने पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा। राजू प्रिंस द्वारा बॉलीवुड के होली गानों पर डांस के द्वारा लोगों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम में तन्वी गुप्ता व वर्षा सिंघल द्वारा होली स्पेशल हाउजी खिलाई गयी।
कार्यक्रम में अध्य्क्ष लायन संजय कृपाल व सचिव लायन अशोक चोकड़ायत ने सभी का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। अध्य्क्ष लायन संजय कृपाल ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि सम्पूर्ण वर्ष इसी तरह के कार्यक्रम चलते रहें। लायन सचिन एसएम द्वारा इस कार्यक्रम के लिये लायन प्रदीप गुप्ता का धन्यवाद किया गया और पूरे क्लब को होली की शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब में कुमार विश्वास के नाम से जाने जाने वाले लायन राकेश वर्मा ने अपनी मधुर आवाज में संगीत बिखेरा और सबको अंताक्षरी खिलाई। कार्यक्रम में लायन चक्रवर्ती गर्ग, लायन विजय गोयल, लायन प्रमोद गर्ग, लायन रविन्द्र कुमार गर्ग, लायन राकेश गोयल, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन प्रदीप गुप्ता, लायन अतुल गुप्ता, केके मित्तल, लायन अनुज जैन, लायन अखिलेश गर्ग, लायन राकेश वर्मा, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन डॉ दुष्यन्त बंसल, सचिव लायन अशोक चोकड़ायत, कोषाध्यक्ष लायन राजीव कुमार सिंघल, लायन सीए अमित गर्ग, लायन सीए रजत गर्ग, लायन डॉ नवीन मित्तल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन अजय अग्रवाल, लायन आदित्य गोयल, लायन नरेश शर्मा, लायन पदम गर्ग, लायन सचिन एसएम आदि बड़ी संख्या में लायन सदस्य मौजूद थे।
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711






























