लाइनेस ने लिया बुजुर्गो का आशीर्वाद,बांटे फल व बिस्कुट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट की सदस्याओं ने ,डीसीपी जीएल खुशबू कर्णवाल द्वारा दिए गये सर्विस प्रोजेक्ट ग्रांड पेरेंट्स डे सेलिब्रेशन इन ओल्ड एज होम, ग्राम दोयमी स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों के साथ धूमधाम से मनाया। वहां सभी ने उनके साथ ढोलक बजाकर भजनों का आनंद लिया और उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में चर्चा करके उनके साथ लगभग दो घंटे व्यतीत किये,अंत में सभी 50 वृद्धों में मटर समोसा, लड्डू, बिस्किट,केला, शिकंजी, नहाने व कपड़े धोने की साबुन वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ममता शर्मा, दीपाली कंसल, लिली आहूजा, शशि किरन गुप्ता,कुसुम गोयल, निशा अग्रवाल,सपना छाबड़ा,वीना वर्मा आदि उपस्थित रही।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























