
आजाद समाज पार्टी की हापुड़ रैली से अन्य दलों की आंखें फटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में 31 अक्टूबर को आयोजित आजाद समाज पार्टी की रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर अन्य दलों के कारिंदों की आंखें फटी की फटी रह गई और रैली में उमड़ी भीड़ में बसपा, भाजपा व कांग्रेस तथा सपा की बेचैनी को बढ़ा दिया है। बसपा जो दलित को अपना वोट बैंक समझे हुए बैठी है रैली से स्पष्ट हो गया कि दलित किसी एक राजनीतिक दल का वोट बैंक नहीं है।
आजाद समाज पार्टी की रैली में दलित मुस्लिम तथा महिलाओं की संख्या अधिक थी जबकि अन्य वर्ग के लोग भी रैली में देखे गए। महारैली स्थल खचाखच भरा था युवाओं का झुकाव आसपा की ओर दिखाई दिया। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आप आसपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा में भेजें और फिर देखें की हापुड़ के विकास को किस प्रकार पंख लगाते हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























