
हापुड जनपद की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में
हापुड, सीमन /रियाजअहमद(ehapurnews.com):जनपद हापुड में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने तथा दिवाली व अन्य पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के थाना क्षेत्रो के अंतर्गत पुलिस गश्त जारी है।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जबकि अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने हापुड नगर कोतवाली तथा जनपद के अन्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीओ व थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ गश्त की और राहगीरो व व्यापारियो से वार्ता की,साथ ही पुलिस ने सभी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सहयोग की अपील की।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहारों व गढ गंगा मेले में शांति भंग व उपद्रव का प्रयास करने वालो को बख्शा नही जाएगा।अवैध हथियार लेकर चलने वालो पर पुलिस की कडी नजर है और हथियार मिलने पर छोडा नही जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





























