हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बाबूगढ़ छावनी से सिमरौली तक राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बिजली लाइट के खंभे लगाए गए लेकिन यह सिर्फ शोपीस बन कर रह गए हैं. बताया जा रहा है कि दो महीने पहले इन लाइट के खंभों को सड़क पर प्रकाश के लिए स्थापित किया गया जो अभी तक अंधेरे का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों कहना है कि सड़क पर लाइट ना होने से उन्हें आने-जाने में बेहद कठिनाई होती है. महिलाओं को पैदल निकलने में ज्यादा डर बना रहता है.
आपको बता दें कि रात के समय हाईवे पर प्रकाश की व्यवस्था रहे इसी उद्देश्य से सड़कों पर लाइट लगाइ गई लेकिन यह लाइट तो लग गई इनमें करंट ना होने से इलाका अंधेरे में डूबा रहता है. ऐसे में हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है तो वहीं महिलाएं डर के साए में यहां से गुजरने को मजबूर हैं. बताया जा रहा है कि खंभों को लगे दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इनमें प्रकाश ना होने से यह शोपीस बनकर रह गए हैं.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















