
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में चोरों ने एक निर्माणाधीन डेयरी से स्ट्रीट लाइट, ग्राइंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं ट्यूबवेल की मोटर खोलकर चोरों ने उसमें कॉपर तलाशने की कोशिश की, लेकिन एल्युमिनियम मिलने पर मोटर को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात से किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार चोर बीती रात अरविंद रावल पुत्र सुभाष चंद्र की निर्माणाधीन डेयरी पर पहुंचे जहां से उन्होंने कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। चोर लाइट और ग्लाईंडर चुराकर मौके से भाग गए। जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीण निर्माणाधीन डेयरी पर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















