हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ तहसील में तैनात एक लेखपाल को थाना सिंभावली पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था जो जेल से बाहर आ चुका है। मामला 15 जून का है जब सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने परिवार के साथ एक जागरण में शामिल होने के लिए आई थी। देर रात किशोरी जागरण से अपने घर लौट रही थी कि तभी हापुड़ निवासी लेखपाल आदित्य अपनी कार से गांव पहुंचा और किशोरी को जबरन कार में बिठा कर ले जाने लगा।
किशोरी ने इस दौरान शोर मचाया जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार का पीछा करते हुए गांव के बाहरी छोर पर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जो जेल से बाहर आ चुका है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























