👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र अपनी लग्जरी कार को छोड़कर बुलेट पर सवार हो गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। एएसपी ने इस दौरान व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एएसपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी डॉ तेजवीर सिंह एक बुलेट पर सवार होकर निकल पड़े और पिलखुवा के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही चैकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक पर गश्त के दौरान एएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।






















