
दाखिल खारिज न होने पर वकीलों ने तहसील पर धरना दिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील में बैनामों के दाखिल खारिज न होने के कारण सोमवार को वकीलों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी अधिवक्ता ऐसी व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे कि पीड़ित को दाखिल खारिज कराने में परेशानी महसूस न हो और ऩ ही उसे तहसील के चक्कर काटने पड़े। अधिक्ताओं का कहना था कि समय पर दाखिल खारिज न होने के कारण वादकारियों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा और तहसील दफ्तर में फाईलों का अम्बार लगा है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि आनलाइन साइड बंद रहने से दाखिल खारिज न होने की समस्या उत्पन्न हो रही है जबकि वकीलों का कहना था कि पीड़ित को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। वकीलों न चेतावनी दी यदि वादकारियों की समस्या का अविलम्ब निदान नही किया तो वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























