👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ में मंगलवार को लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जगबीर सिंह, बाबू अवनीश कुमार, विजय ठेकेदार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहें। लता मंगेशकर ने रविवार को मुंबई में अंतिम सांसे ली जिनका राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।





























