हाई स्कूल तथा इंटर की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा का अन्तिम मौका 16फरवरी को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): राजकीय बालिका इन्टर कालेज बडोदा हिन्दुवान की उप प्रधानाचार्या तथा प्रयोगात्मक परीक्षा प्रभारी डाo जया मिश्रा ने बताया कि इन्टर तथा हाईस्कूल बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान , मानव विज्ञान, कम्प्यूटर (हिन्दी, अग्रेजी),खेल तथा शारीरिक शिक्षा की किसी भी कारणवश छूट गई थी उन्हें अन्तिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे सभी छात्र छात्राएं 16 फरवरी 2024 को प्रातः 9 बजे प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए राजकीय बालिका इन्टर कालेज बडोदा हिन्दुवान पहुंचे। यह प्रयोगात्मक परीक्षाओ का अन्तिम मौका शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























