हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सेटेलाइट बस अड्डे के लिए पिछले एक वर्ष से जमीन की तलाश की जा रही है लेकिन ज़मीन नहीं मिल सकी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि बुलंदशहर रोड पर जिला प्रशासन को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिए दोबारा से पत्र लिखा जाएगा।
फिलहाल हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डा, डिपो और वर्कशॉप एक साथ संचालित है जहां से दिल्ली, लखनऊ, नोएडा के साथ लोकल मार्गों पर भी बसों का संचालन होता है जिससे डिपो के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सेटेलाइट बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई थी जिला प्रशासन से बुलंदशहर रोड पर तीन हैकटेयर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं मिल सकी है। ऐसे में एक बार फिर से जमीन की तलाश शुरू होगी।
नए डिजाइन के साथ बनवाएं मॉडर्न फर्नीचर: 9917449702

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























