
कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों में बुधवार आज से तीन दिनों तक शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी के साथ रामपुर रोड बिजली घर से जुड़े करीब 3,000 घरों की भी विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अधिशासी अभियंता विजेंद्र ने बताया कि अनुरक्षण माह में विभिन्न कार्यों के चलते बुधवार से तीन दिन तक स्वर्गाआश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शाम 3:00 से 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। साथ ही रामपुर रोड बिजली घर से जुड़े करीब 9000 घरों की भी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























