
👁 44 views Views
वर्षों बाद ज़मीन हुई कब्ज़ामुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के तिगरी में 40 साल से बंद पड़े चकरोड को एसडीएम ईला प्रकाश ने मंगलवार को खुलवाया। इस कार्रवाई से किसानों की परेशानी दूर होगी।
बता दें कि दबंगों ने चकरोड पर कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया था जिससे आसपास के किसान 40 वर्षों से रास्ते के अभाव में परेशान थे। एसडीएम एलप्रकाश ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ज़मीन को कब्जा मुक्त कराया और रास्ता बहाल किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288






























