हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों के आतंक से व्यापारी परेशान है जिसने पुलिस से मामले में कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड का है जहां पीर के पास स्थित दुर्गा सैनिटरी की दुकान में मंगलवार की रात चोर दुकान में आ धमके और दुकान में रखा लैपटॉप, कैश समेत लाखों के सामान को चुरा कर फरार हो गए। दुकान के संचालक अभिषेक अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी राधापुरी हापुड़ बुधवार की सुबह जब दुकान में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
ये भी पढ़ेः- छह करोड़ ठगने वाला लॉटरीबाज नोटों की मशीन से गिनता था रुपए

बता दें कि एक तरफ तो पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। दूसरी तरफ चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा सेनेटरी की एक दुकान में चोरों ने दीवार में कूमल कर धावा बोला। दुकान के बाहर दीवार के सहारे ड्रम के ऊपर कट्टे रखकर चोरों ने दीवार में कूमल किया और भीतर दाखिल हुए। इस दौरान लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पहुंचा तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले उसके छोटे भाई की पक्की बाग स्थित सेनेटरी की दुकान में भी चोरों ने लाखों की चोरी की थी।

भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214























