representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का एक लॉटरीबाज इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जो लोगों की आंखों में धूल झोंक कर भाग गया है। बताते हैं कि लोगों के छह करोड़ रुपए डकारने वाला यह लॉटरीबाज नोटों की मशीन से घर में बैठकर रुपए गिनता था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी भारी रकम यह प्रतिमाह लोगों से कमेटी के नाम पर लेता होगा। मामले में धीरे-धीरे परत दर परत खुलती जा रही है जिसके बाद लॉटरी में निवेश करने वालों के नामों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
दुपका लॉटरीबाज: हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी में यह लॉटरीबाज रहता है जो फिलहाल कहीं दुपक गया है। बता दें कि कमेटी के नाम पर यह घर-घर जाकर लोगों से पैसे उठा था। अधिकतर रुपए की गिनती लाखों में पहुंच जाती। इतनी ज्यादा रकम गिनने के लिए लॉटरीबाज ने अपने घर में ही नोटों की मशीन लगा ली जहां वह इत्मीनान के साथ नोट गिनता। फिलहाल कमेटी में निवेश करने वाले किसी तरह अपने डूबे हुए पैसे बचाने की फिराक में लगे हैं।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT
























