👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत वैठ में सरकारी पैसा गबन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। गांव निवासी अफसर अली और मोतिउर्रहमान ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने सरकार से आई विकास कार्यों की धनराशि का दुरुपयोग किया और करीब 50 लाख रुपए निकाल लिए जबकि गांव में विकास ही नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट के आदेश दिए हैं।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041






















