
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट के गंगा तट पर ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को लाखों श्रध्द्धालुओं ने गंगा स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की और मां गंगा की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।श्रध्द्धालुओं ने गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।
ज्येष्ठ माह दशहरा गंगा स्नान हेतु श्रध्दालुओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से मंगवार को ही श्रध्द्धालुओं ने पहुंचना शुरु कर दिया और बृजघाट पर पैर रखने तक को जगह नहीं मिली।बुधवार को भोर होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच श्रध्द्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद मांगा। श्रध्दालु ओं ने गरीबों को भोजन कराया और गरीबों को दान किया।जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रध्दालुओ की सुरक्षा के लिए कडे इंतजाम किए।
मान्यता है कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी और इस दिन गंगा में स्नान करने से सब प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। वैष्णव ने यह पर्व सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक एकता दिवस के रूप में मनाया। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पितरों की तृप्ति के दीप दान किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























