FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगातट पर मोनी अमावस्या पर सोमवार को लाखों लोगों ने गंगा में स्नान पर पूजा-अर्चना की और निर्धन व असहाय लोगों को दान दिया। बताते हैं कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने और असहाय लोगों को भोजन कराने व दान देने का विशेष महत्व है।
रविवार की शाम से ही श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से बृजघाट गंगातट पर पहुंचना शुरु हो गए थे और भोर होते ही गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने असहाय लोगों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर दान लेने हेतु बड़ी संख्या में भिखारी बृजघाट पहुंचे थे।
हापुड़ में खुल गया है आयुर्वेदा कॉलेज, दाखिले के लिए कॉले करें: 9560205965





























