👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के रहने वाले 55 वर्षीय मुनकाद की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुनकाद मजदूरी करते थे जो कि बुधवार की शाम को सरूरपुर से वापस गांव वैठ लौट रहे थे।

इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने मुनकाद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने मुनकाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूड लवर्स के लिए 10 % की छूट का ऑफर: 8791240160

























