कुंवर सलमान राणा बने भारतीय किसान यूनियन उत्थान के प्रदेश प्रवक्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी छात्र नेता कुंवर सलमान राणा को भारतीय किसान यूनियन उत्थान ने कुंवर सलमान राणा को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। भारतीय किसान यूनियन उत्थान का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कुंवर सलमान राणा ने हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा की उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे एवं भारतीय किसान यूनियन उत्थान द्वारा किसान हितों में किए जा रहे। कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कुंवर सलमान राणा को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ राजपूत, राष्ट्रीय संरक्षक शाह मुस्तफा देहलवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र अरवाज चौधरी, फरमान राणा, इकरार अहमद शाहन गाजी, उपेन्द्र शर्मा, अब्दुलरहमान, सद्दाम चौधरी, साजिद राजपूत, रिजवान राना, नाजिम एडवोकेट,अनस चौहान, प्रशांत ठाकुर, अब्दुल्ला राना, मौलाना नदीम आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























