👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पहले एक गाड़ी तालाब में डूब गई जिसमें सवार चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान गाड़ी के अंदर फंसे चारों लोगों ने हाथ से शीशे को तोड़ने का प्रयास किया था। उनके हाथ पर ज़ख्म हो गए लेकिन शीशा नहीं टूटा। एक ने अपने परिजन को फोन भी किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में धौलाना के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई कार पानी में डूब जाए तो किस तरह उसमें सवार लोग बाहर आ सकते हैं। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी की सीट पर लगे हेड को निकालकर शीशा तोड़ा जा सकता है। देखें किस तरह सुमन कुमार सिंह ने इस संबंध में लोगों को जागरूक किया।
























