👁 0 views Views
भरी सर्दी में कप्तान ने थाना पिलखुआ पहुंच कर क्या किया,जाने
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हाड़ कंपा देने वाली इस ठिठुरन भरी सर्दी में पिलखुआ थाना पुलिस ने सोचा भी न होगा कि आज के दिन कोई पुलिस अफसर थाना पहुंच सकता है परन्तु जनपद के कप्तान अभिषेक वर्मा ने गुरुवार के दिन ठिठुरन भरी सर्दी में थाना पिलखुआ पहुंच कर यह सिद्ध कर दिया है कि मिशन लक्ष्य में कोई बाधा उत्पन्न नही हो सकती।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा गुरुवार को अचानक थाना पिलखुवा जा पहुंचे और करने लगे औचक निरीक्षण।उन्होने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, बैरिक, अभिलेख व अभिलेखों का रख-रखाव, शौचालय एवं साफ सफाई आदि को चैक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















