👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंगलवार आज दशहरा का पर्व है। दशहरा पर भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालु दूरदराज से आते हैं और रावण दहन देखते हैं। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार की तड़के सुबह 4:00 रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। गढ़मुक्तेश्वर में रात 1:00 बजे रावण दहन होगा जबकि पिलखुवा में रात 1:30 बजे पुतलों का दहन होगा। यदि गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट की बात करें तो रात दो बजे रावण दहन होगा जिसके चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गांव बक्सर में मंगलवार की रात 9:30 बजे 43 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















